फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bullion murder: market will remain closed until disclosure

सराफा हत्याकांड : खुलासा होने तक बंद रहेगा बाजार

Sun, 23 Jul 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 23 Jul 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Bullion murder: market will remain closed until disclosure
हरपालपुर कस्बे का बंद बाजार। - फोटो : amarujala

हरपालपुर (हरदोई)।  सराफा हत्याकांड का खुलासा होने तक व्यापारियों ने बाजार बंद रखने का एलान किया है। रविवार को बाजार में खुलीं इक्का-दुक्का दुकानें भी व्यापारियों का आक्रोश देख बंद कर दी गईं।

विज्ञापन


हरपालपुर थाना क्षेत्र के सतौथा निवासी सराफा सर्वेद्र पांडे की हत्या गोली मारकर शुक्रवार रात कर दी गई थी। वह कस्बे में स्थित दुकान बंद कर जेवरों से भरे झोले को लेकर अपने एक साथी के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। बदमाशों ने जेवरों से भरा झोला छीनने की कोशिश की थी, जिस पर सर्वेद्र बदमाशों से उलझ गए थे।
विज्ञापन


इस पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। शनिवार को कस्बे में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी थीं। बिल्हौर-कटरा हाईवे को जाम किया था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को तीन दिन में घटना का खुलासा करने का अल्टीमेटम व्यापारियों ने दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी जयनरायन सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। हत्या और लूट से आक्रोशित व्यापारियों ने अब बेमियादी बंद का एलान कर दिया है। व्यापारी नरायन प्रकाश त्रिवेदी, संजय शुक्ला, कुलदीप पांडे, रामवीर वर्मा आदि ने कहा कि जब तक हत्याकांड का खुलासा नहीं हो जाता तब तक हरपालपुर के बाजार बंद रहेंगे।

रविवार को बाजार में एक दो दुकानें खुलीं तो व्यापारियों ने समूह बनाकर दुकानें बंद करा दीं। व्यापारियों के बाजार पहुंचने की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कस्बे में दुकानें बंद करा रहे व्यापारियों को समझा बुझाकर वापस भेजा। हालांकि तब तक सभी दुकानें बंद हो चुकी थीं।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी के फुटेज
मामले का खुलासा करने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। लखनऊ की एक टीम के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम खुलासे के लिए लगी है। मल्लावां सांडी और पाली के पुलिस कर्मियों की एक संयुक्त टीम भी बनाई गई है। इन टीमों ने हरपालपुर कस्बे से लेकर सवायजपुर तक स्थित अलग-अलग वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालना शुरू किया है। बरसोहिया में स्थित एक बैंक के कैमरे के फुटेज भी देखे जा रहे हैं।

ढाबों पर भी हो रही पूछताछ
हरपालपुर से लेकर सवायजपुर तक कई ढाबे और होटल भी हैं। सुरागरसी के लिए इन ढाबों और होटलों में काम करने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने का मामला भी सामने आया है।


एंबुलेंस के स्टाफ से भी होगी पूछताछ
घटना के समय घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर सवायजपुर सीएचसी की एक एंबुलेंस भी खड़ी थी। एंबुलेंस के स्टाफ से भी पूछताछ की तैयारी पुलिस कर रही है। पुलिस का मानना है कि स्टाफ से भी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed