फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bullion market gears up for Akshaya Tritiya, with light and fancy jewellery on the rise

Hardoi News: अक्षय तृतीया के लिए तैयार सराफा बाजार, हल्के और फैंसी आभूषण आए

Sat, 18 Apr 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bullion market gears up for Akshaya Tritiya, with light and fancy jewellery on the rise
फोटो 36: शहर में एक शोरूम पर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
हरदोई। अक्षय तृतीया को लेकर शहर के सराफा बाजार में रौनक है। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद भी व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। लोगों ने अक्षय तृतीया पर गहनों की खरीदारी के लिए पहले से ही पसंद के आभूषणों की बुकिंग भी की है। बढ़ती कीमतों के बावजूद खरीदारी की परंपरा से सोने-चांदी और डायमंड ज्वेलरी के प्रति खरीदारों में रुचि दिख रही है।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया के लिए सराफा बाजार पूरी तरह से तैयार है। अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है, खरीदारों ने शोरूम पर गहनों को अभी से पसंद करना शुरू किया है। कुछ ने तो बुकिंग तक कर दी है और गहनों को अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में लेंगे। सराफा व्यापारियों ने भी बाजार का रुख देखते हुए आभूषणों की रेंज शोरूम पर उपलब्ध कराई है। अक्षय तृतीया के साथ ही सहालगों के लिए भी ज्वेलरी की खरीदारी के लिए भी आ रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने खरीदारों को लुभाने के लिए कई ऑफर भी दिए हैं। इसमें आभूषण मेकिंग चार्जेज में छूट का भी ऑफर रखा है। पिछले साल के मुकाबले साने-चांदी की कीमतों में काफी उछाल आया है, लेकिन अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। लोग परंपरा को निभाने के लिए खरीदारी भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल महेंद्रा के मुताबिक, खरीदार सोने-चांदी की ज्वेलरी के साथ ही डायमंड के गहने और एंटिक डिजाइन पसंद कर रहे हैं। सोने-चांदी के बढ़ते दाम और अक्षय तृतीया को देखते हुए खरीदार हल्के और फैलावट वाले गहनों पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। बाजार में हल्के वजन और फैलावट वाले डिजाइन की मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed