फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bullet rider dies after coming under the tyre of DCM

Hardoi News: डीसीएम के टायर के नीचे आने से बुलेट सवार बुजुर्ग की मौत

Thu, 21 Aug 2025 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bullet rider dies after coming under the tyre of DCM
पिहानी। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जहानीखेड़ा के पास बुधवार रात डीसीएम ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस दौरान बुजुर्ग डीसीएम के टायर के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की जेब से मिली धर्म कांटा की पर्ची से उसकी पहचान की गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहसिनपुरवा निवासी यामीन उर्फ सिपाही (65) खेती करते थे। उनकी रिश्तेदारी सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के घाघपुर में है। यामीन के भतीजे उस्मान गाजी ने बताया कि बुधवार सुबह यामीन बुलेट से घाघपुर गए थे। दिनभर वहां रहने के बाद वह रात के समय गांव वापस जा रहे थे। इस दौरान जहानीखेड़ा के पास अनियंत्रित डीसीएम ने बुलेट में टक्कर मार दी। इस दौरान वह डीसीएम के अगले टायर के नीचे आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगाें ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। यामीन की जेब से धर्मकांटा की पर्ची मिली। उसके माध्यम से उनकी पहचान हो सकी। मृतक के परिवार में पत्नी हनीसा, दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। डीसीएम समेत चालक भाग गया। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी से डीसीएम की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed