फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bull attack

सांड़ की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

Fri, 15 May 2020 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bull attack
कोतवाली के गांव रायपुर दलपतपुर के निकट सांड़ की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव खेड़िया बहादुरगढ़ी निवासी अंकुश पुत्र रामप्रकाश बुधवार रात अपने दोस्त हिमांशु व गौरव के साथ किसी काम से अतरौली गए थे। रात करीब आठ बजे लौटते समय गांव रायपुर दलपतपुर के निकट सड़क पर घूम रहे आवारा सांड़ ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे अंकुश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हिमांशु व गौरव घायल हो गए। हिमांशु को गंभीर हालत देख अलीगढ़ से दिल्ली रेफर किया गया है। अंकुश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खड़ौआ में ट्रक की टक्कर से दंपति गंभीर घायल
अलीगढ़ के क्वार्सी निवासी गजराज सिंह बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी ऊषा देवी के साथ पालीमुकीमपुर के गांव गनेशपुर में अपनी ससुराल में गमी में शामिल होने आए थे। लौटते वक्त खड़ौआ पुल पर उनकी बाइक में पालीमुकीमपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अलीगढ़ रेफर किया गया। ऊषा देवी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed