{"_id":"0d98504be6d95c67e045ccf9150e4470","slug":"build-on-the-experiences-of-the-former-city-worker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुभवों से नगर को आगे बढ़ाएं पूर्व कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुभवों से नगर को आगे बढ़ाएं पूर्व कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Tue, 01 Sep 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त हुए नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों से
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष मालती रमन गुप्ता ने विकास कार्यों में सहयोग का आह्वान करते
हुए अपने अनुभव नए कर्मचारियों को देने का आग्रह किया, जिससे पालिका के
विकास में गति बनी रहे।
इस मौके पर इन कर्मियों को शाल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्हें भुगतान की चेक भी सौंपी गई। सोमवार को नगर पालिका परिषद के वसूली कर्मी अबुल कलाम तथा पंप चालक शारदा प्रसाद सेवानिवृत्त हुए जो मूल रूप से नगर के मोहल्ला सुल्हाड़ा निवासी हैं।
उनके सम्मान में नगर पालिका परिषद सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पालिकाध्यक्ष मालती रमन गुप्ता ने कहा कि वह उनकी सेवाओं की सराहना करती है और आगे भी उनसे पालिका के सहयोग की अपेक्षा रहेगी। अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने से पालिका में कार्य प्रभावित न हों, इसलिए यह लोग अपने अनुभव नए कर्मचारियों को बांटें।
राजारमन गुप्ता ने कहा कि दोनों ही कर्मचारियों की सेवाओं का सदैव आदर होगा। उन्होंने कर्मचारियों से सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए पारिवारिक दायित्वों के साथ नगर के विकास में सहयोग देने की अपील की। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक रूपेश खन्ना, मोहम्मद अयूब खां, मनोज कुमार, गंगाप्रसाद, सगीर खां आदि ने भी सम्मानित करते हुए अपने विचार रखे।