{"_id":"5e404cf18ebc3ee5a1686438","slug":"budget-of-five-lakhs-for-rural-sports-competitions-hardoi-news-knp543601854","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 लाख तीन हजार में खेलेंगी कूदेंगी ग्रामीण प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 लाख तीन हजार में खेलेंगी कूदेंगी ग्रामीण प्रतिभाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में शीघ्र ही ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिसमें ग्रामीण प्रतिभाएं अपने हुनर का प्रदर्शन करतीं नजर आएंगी। शासन की अनुमति के बाद जिला स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। जल्द ही ब्लाकवार तिथियां भी घोषित कर दी जाएंगी।
युवा कल्याण विभाग ग्रामीण खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ी प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करता है। पहले ब्लाक स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित होतीं हैं। उसके बाद वहां के विजेताओं को लेकर जिला स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। जिसके बाद यहां के विजेताओं को मंडल व राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिलता है। जिला युवा कल्याण अधिकारी पीके मिश्रा ने बताया कि इस बार भी शासन की अनुमति प्राप्त हो गई है। जिले में पांच लाख तीन हजार के बजट से प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। ब्लाक स्तर पर दो लाख 30 हजार रुपये में प्रतियोगिताएं होनी हैं तो वहीं जिला स्तर पर दो लाख 73 हजार में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि अनुमोदन के लिए फाइल जिलाधिकारी पुलकित खरे के पास भेजी गई है। जल्द ही वहां से अनुमोदन मिलते ही तारीखें घोषित कर दी जाएंगी। इधर ब्लाक स्तर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
ब्लाक स्तर पर स्थलों का किया जा रहा चयन
ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर इन दिनों क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अपने ब्लाकों के खेल मैदानों का चयन कर रहे हैं। इसके अलावा सूचना मिलते ही ग्रामीण खेलकूद प्रतिभाओं ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।