फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Buddha statue sold for 10 lakh under the guise of being gold FIR registered

Hardoi News: सोने की बताकर 10 लाख में बेच दी बुद्ध प्रतिमा, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 20 Jun 2026 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Buddha statue sold for 10 lakh under the guise of being gold FIR registered
फोटो-35-बुद्ध प्रतिमा। संवाद
शाहाबाद। महात्मा बुद्ध की सोने की प्रतिमा महज 10 लाख रुपये में मिलने के लालच में विवाहिता अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठी। 10 लाख रुपये में खरीदी गई प्रतिमा पीतल की निकली। पुलिस ने दो लोगों पर धोखाधड़ी और टप्पेबाजी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के अहमदपुर रेकी निवासी दिन्नी ने बताया कि उनके मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान उनका पुत्र सचिन पक्का पुल से दो मजदूरों को काम पर बुला लाया था। इन मजदूरों ने लगभग 20 दिन तक यहां काम किया। इन्हीं मजदूरों में शामिल राजा ने बीते 18 जून को दिन्नी की विवाहित बेटी उजाला को फोन किया। बताया कि खोदाई के दौरान उसे सोने की बुद्ध प्रतिमा मिली है। यह प्रतिमा 10 लाख रुपये में बेच देगा। मुलाकात के लिए उजाला ने राजा को शाहजहांपुर बुलाया। यहां प्रतिमा का कुछ बुरादा उजाला को दिया।
विज्ञापन

उजाला का दावा है कि उसने सुनार के यहां जांच कराई तो इसे सोने का बताया गया। इसके बाद वह 19 जून को मजदूर से शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हर्रई मोड़ पर मिली। यहां भी राजा ने बुद्ध प्रतिमा में छेद कर बुरादा निकालकर जांच कराने को दे दिया। दोबारा जांच में भी बुरादा सोने का बताया गया। इस पर शुक्रवार को ही उजाला अपनी मां दिन्नी के साथ प्रतिमा लेनी पहुंची। यहां एक खेत में दोनों मजदूरों ने उसे प्रतिमा दी। उजाला ने साथ में चलकर प्रतिमा का परीक्षण कराने को कहा। इस पर मजदूरों ने उससे रुपयों भरा झोला छीन लिया और प्रतिमा छोड़कर भाग गए। प्रतिमा का परीक्षण कराने पर यह पीतल की निकली। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि धोखाधड़ी और टप्पेबाजी का मामला है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed