{"_id":"57701d844f1c1b2e5879aad5","slug":"bsp-will-oppose-the-backward-and-downtrodden","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में बसपा का विरोध करेंगे पिछड़े और दलित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में बसपा का विरोध करेंगे पिछड़े और दलित
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अति पिछड़ा एवं दलित समाज के लोगों की बैठक रविवार को एक नर्सिंग होम में हुई। इसमें पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के बसपा छोड़ने के फैसले को सही ठहराते हुए विधानसभा चुनाव में बसपा को वोट न देने का संकल्प लिया। बैठक में बाबू सिंह कुशवाहा के जिले में आगमन पर तैयारियों पर चर्चा भी की गई। गांधी भवन में 17 जुलाई का सम्मेलन की तिथि निर्धारित हुई।
विज्ञापन
नर्सिंग होम के सभागार में डा. अरुण कुमार मौर्या की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा 17 जुलाई को जिले में आएंगे और गांधी भवन में आयोजित सम्मेलन में लोगों को संबोधित करेंगे। कहा कि 17 जुलाई के सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांटी गईं। कहा कि पूर्व मंत्री का जनपद के बार्डर से स्वागत किया जाएगा और रैली की शक्ल में कार्यक्रम स्थल तक आएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो ने तानाशाही और भ्रष्टाचार रवैया हर बार दिखाया। आने वाले चुनाव में पिछड़े व दलित उन्हें वोट नहीं करेंगे। इस मौके पर विवेक कुमार सविता, राजेश कुशवाहा, पुष्पेंद्र कुशवाहा, आशाराम, राजेश प्रताप सिंह, श्रीकृष्ण शर्मा, राज कुमार, सतीराम, रामौतार कुशवाहा और जितेंद्र कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन