फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BSP Replaces District President for the Fourth Time in Two and a Half Years; Command Now Handed to Rajpal.

Hardoi News: ढाई साल में बसपा ने चौथी बार बदला जिलाध्यक्ष, अब राजपाल को कमान

Sun, 03 May 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
BSP Replaces District President for the Fourth Time in Two and a Half Years; Command Now Handed to Rajpal.
फोटो-रामपाल गौतम। 42
विज्ञापन

चुनावी मोर्चे पर संघर्ष में आने के लिए तरस रही है बसपा



जिलाध्यक्ष रहे सूर्यकांत को मंडल जोन इंचार्ज बनाया



संवाद न्यूज एजेंसी



हरदोई। ढाई साल के अंदर बहुजन समाज पार्टी ने पांचवीं बार जिलाध्यक्ष बदल दिया है। सात जनवरी 2026 को जिलाध्यक्ष बनाए गए सूर्यकांत निराला की जगह पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल गौतम को पार्टी ने फिर से जिलाध्यक्ष बनाया है। सूर्यकांत को दो अन्य नेताओं के साथ मंडल जोन प्रभारी बनाया गया है। सत्ता के शीर्ष से पिछले विधानसभा चुनाव में एक विधायक पर सिमट चुकी बसपा जिले में संगठन के लिहाज से भी स्थायी नहीं हो पा रही है। एक ओर वर्ष 2007 में जिले की आठ सीटें जीतने वाली बसपा पिछले चुनाव में मुख्य संघर्ष में आने के लिए तरस गई थी। वर्ष 2007 में जनपद में नौ विधानसभा क्षेत्र थे। वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में भी मिश्रिख और हरदोई सीट से बसपा के दोनों प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा पाए थे। अब अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की कवायद बसपा कर रही है।



मुख्य लड़ाई में लौटने की जद्दोजहद में बसपा ने ढाई साल में चौथी बार जिलाध्यक्ष बदला है। लोकसभा चुनाव से पहले राजेश्वर सिंह कुशवाहा को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। अप्रैल 2025 में उन्हें हटाकर सुरेश चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। सात जनवरी को सुरेश चौधरी की जगह सूर्यकांत निराला को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब सूर्यकांत की जगह राजपाल गौतम को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। राजपाल गौतम वर्ष 2019 से 2021 के बीच जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। मूल रूप से बेहटा रमपुरा के निवासी राजपाल जाटव समाज से आते हैं। उनकी मां ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सूर्यकांत निराला, आईपी सिंह दोहरे और राधेश्याम वर्मा को लखनऊ मंडल का जोन प्रभारी बनाया गया है। राजपाल गौतम को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर राजेश्वर कुशवाहा, रामसेवक वर्मा, सर्वेश जनसेवा, डॉ. अंजर हुसैन, मनु त्रिवेदी, अनिल सिंह आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन




इनसेट



विधानसभा प्रभारी भी घोषित



नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजपाल गौतम ने बताया कि चार विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी भी घोषित किए गए हैं। रामआसरे वर्मा को सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र, सुनील जौहरी को सदर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा वीरेंद्र कुशवाहा को सांडी और मुकुंदपाल वर्मा को गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed