फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BSF soldiers shot dead

बीएसएफ जवान की गोली मारकर हत्या

Sun, 21 Dec 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 21 Dec 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
BSF soldiers shot dead

जम्मू -कश्मीर से दो दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए बीएसएफ जवान की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुन कमरे में सो रहे पत्नी और बच्चे बाहर निकले। तब तक हमलावर फरार हो गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के भाई ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी रामभरोसे यादव का पुत्र जयप्रकाश(42) बीएसएफ 36वीं बटालियन में कांस्टेबल है। वह जम्मू- कश्मीर स्थित बटालियन से अवकाश लेकर बुधवार को गांव आया। शुक्रवार रात वह छत  पर बने बरादमे में सो रहा था। पत्नी व बच्चे अंदर कमरे में थे। रात करीब 12:30 बजे गोली की आवाज से पत्नी व बच्चे जागे। बाहर आकर देखा तो सिर में गोली लगने से खून से लथपथ जयप्रकाश पड़ा था।
विज्ञापन


पत्नी व बच्चों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए। तब तक जयप्रकाश दम तोड़ चुका था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान बिस्तर पर पड़े 315 बोर के तमंचे व मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के भाई रामप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल व पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। इधर, पीएम सूत्रों के अनुसार जवान की मौत सिर में एक गोली लगने से हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed