{"_id":"5e079d198ebc3e879b77f611","slug":"bsa-ni-kiya-nirikshan-hardoi-news-knp53498667","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में ताला, बाहर खड़े रहे बीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में ताला, बाहर खड़े रहे बीएसए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पिहानी ब्लाक में निरीक्षण करने पहुंचे बीएसए को दो स्कूलों में निरीक्षण करने का मौका ही नहीं मिला। गेट पर ताले मिले जिसके बाद बीएसए ने पूरे स्टाफ का वेतन रोक स्पष्टीकरण मांगा है।
बीएसए हेमंत राव ने बताया कि जूनियर हाई स्कूल वासिद नगर पिहानी में प्रधानाध्यापक मो. अनीस के अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। नौ नवंबर से बिना स्वीकृति के अनुपस्थित रहे अनुदेशक रामप्रताप, अनुदेशक सुनील, पुष्पेंद्र गौतम सभी के वेतन रोक दिए गए। बीईओ पिहानी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया। उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालय राभा बंद पाया गया। इसके अलावा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय कुवरपुर बसीठ बंद पाया गया। सभी स्कूलों मेें पूरे स्टाफ का वेतन रोका गया है। प्राथमिक स्कूल नारी खेड़ा, पिहानी के प्राथमिक विद्यालय नारीखेड़ा में प्रधान अध्यापक मुकेश कुमार, सहायक अध्यापक प्रशांत कुमार गौतम, शिक्षा मित्र राधना देवी अनुपस्थित रहे। प्रमोद नाम का बाहरी व्यक्ति मिला जिसने अपने को शिक्षामित्र का पति बताया। सभी का एक दिन का वेतन काटा जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय महेलिया खेड़ा में स्वेटर किचन में रखे पाए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्राथमिक विद्यालय वाजिद नगर में प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश, सहायक अध्यापक श्वेता, सगीर अहमद कासमी अनुपस्थित रहे। ऊषा देवी, नाहीदा बानो, अशोक कुमार शिक्षा मित्र अनुपस्थित पाए गए जिसमें सभी के वेतन रोक स्पष्टीकरण मांगा गया है।