फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BSA is the son of dengue

बीएसए के बेटे को हुआ डेंगू

Sun, 18 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sun, 18 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
BSA is the son of dengue
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic

हरदोई। बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी के बेटे को डेंगू हो गया है। शनिवार को जिला अस्पताल में जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हरदोई के बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी इलाहाबाद के मोहल्ला करेली के निवासी हैं। उनका परिवार इलाहाबाद में ही रहता है। बकरीद पर बीएसए इलाहाबाद गए थे। उनके साथ बेटा और परिवार के लोग गुरुवार देर शाम हरदोई आए थे।
विज्ञापन


बीएसए और उनके परिवार को फर्रुखाबाद में एक शादी में जाना था। शुक्रवार सुबह बीएसए के बेटे अहमद फरज को तेज बुखार आया। दोपहर में बीएसए उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां सीएमएस डॉ. आर के मिश्रा ने पैथालाजी में अहमद फरज की जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें डेंगू के लक्षण मिले। इस पर सीएमएस ने मरीज को लखनऊ रेफर कर दिया। बीएसए बेटे को लेकर लखनऊ रवाना हो गए। बीएसए ने फोन पर बताया कि बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि अहमद फरज के खून की जांच में फस्ट कार्ड टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीज को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed