{"_id":"686aabb51fc162f0b10d3137","slug":"brother-in-law-usurped-rs-7-lakh-received-in-lieu-of-land-acquisition-report-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-133919-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: देवर ने हड़पे भूमि अधिग्रहण के बदले मिले सात लाख रुपये, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: देवर ने हड़पे भूमि अधिग्रहण के बदले मिले सात लाख रुपये, रिपोर्ट
विज्ञापन
हरदोई। बाईपास निर्माण के लिए हुए भूमि अधिग्रहण से मिला मुआवजा एक महिला के देवर ने हड़प लिया। न्यायालय के आदेश पर शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के झोरइया निवासी संगीता ने बताया कि उसका पति प्रदीप कुमार वर्मा पिछले 10 साल से मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पिछले लगभग एक साल से उसका उपचार मंगलीपुरवा स्थित एक नशामुक्ति केंद्र में चल रहा है। संगीता के मुताबिक उसके पति के नाम कुछ भूमि थी। यह भूमि बाईपास का निर्माण कराने के लिए सरकार ने अधिग्रहित कर ली। इसके बदले में सात लाख, 64 हजार, 389 रुपये भी सरकार ने दिए। पति की मानसिक स्थिति और दो बच्चों का हवाला देते हुए उसने उच्चाधिकारियों काे 22 जून 2023 को मुआवजे की राशि की एफडी बनवाने का प्रार्थना पत्र दिया था।
आरोप है कि हलका लेखपाल और बैंक कर्मियों की मदद से उसके देवर रंजीत ने बैंक ऑफ इंडिया की पिहानी चुंगी शाखा में खाता खुलवा लिया। इसमें रंजीत ने अपना मोबाइल नंबर डलवा दिया और एटीएम कार्ड हासिल कर लिया। इसके बाद रंजीत ने एटीएम कार्ड से भूमि अधिग्रहण के बदले मिले रुपये निकालकर हड़प लिए। संगीता का कहना है कि उसने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई ताे न्यायालय की शरण ली। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर संगीता के देवर रंजीत कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।