{"_id":"69de7a6333d0bb45a8072257","slug":"brother-in-law-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-car-brother-in-law-injured-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-148004-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला घायल
विज्ञापन
फोटो-3-घटना का पता चलने पर बिलखती मृतक की पत्नी लक्ष्मी को संभालते परिजन। संवाद
कछौना। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार रात कोतवाली क्षेत्र में कार और बाइक की टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार बहनोई की मौत हो गई जबकि उनका साला घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार मौके पर छोड़ कर भाग निकला।
नैरा निवासी रिंकू (20) मजदूरी करते थे। उनके पिता राजेश ने बताया कि सोमवार को रिंकू एक देवाई संस्कार में शामिल होने बघौली गए थे। वहां से वह अपनी ससुराल कछौना चले गए। कछौना के पूर्वी बाजार निवासी चचेरे साले रामबली (33) के साथ देर रात बाइक से नैरा जा रहे थे। चिरकहटी गांव के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण बाइक सवार जीजा साले के सिर में गंभीर चोटें आईं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया जबकि राम रामबली को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया।
परिवार में पत्नी लक्ष्मी और एक साल की बेटी है। कछौना के थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि कार पुलिस के कब्जे में है। पंजीकरण संख्या के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों से शिकायत लेकर मामला दर्ज किया जाएगा।