{"_id":"640cb8c68d6fb2f11b05ce64","slug":"brother-in-law-raped-daughter-in-law-while-taking-bath-husband-beat-her-hardoi-news-c-12-1-117815-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नहाते समय बहू से जेठ ने किया दुष्कर्म, पति ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नहाते समय बहू से जेठ ने किया दुष्कर्म, पति ने पीटा
Sat, 11 Mar 2023 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 11 Mar 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
नहाते समय बहू से जेठ ने किया दुष्कर्म, पति ने पीटा
- पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। घर के स्नानघर में नहाते समय बहू के साथ जेठ ने दुष्कर्म किया। बहू होली पर देहरादून से अपने पति के साथ घर आई थी। महिला की चीख सुनकर उसका पति मौके पर पहुंचा, तो वह बड़े भाई की हरकत देख दंग रह गया। उसने भाई की जमकर पिटाई की।
मामला थाना लोनार के एक गांव का है। युवक ने बताया कि वह देहरादून में रहकर मजदूरी करता है। होली के त्योहार पर वह पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची के साथ घर आया था। युवक ने बताया उसके छह भाई हैं। घर के सामने चौथे नंबर का भाई रहता है। युवक ने बताया कि होली वाले दिन वह बच्ची लेकर घर के बाहर चला गया और पत्नी नहाने के लिए स्नानघर चली गई। घर के स्नानघर में कोई दरवाजा या आड़ नहीं है। इस बीच बड़ा भाई घर में घुस आया। यह देख पत्नी ने उन्हें डांटा तो बड़े भाई ने उसकी पत्नी का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। वह पत्नी की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा। उसने बड़े भाई की इस हरकत पर उनकी पिटाई कर दी।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना की शिकायत लेकर वह चौकी और थाने पर जा चुकी है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को पीड़िता पुलिस ऑफिस पहुंची और एसपी से कार्रवाई की मांग की।