फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Brother-in-law killed in collision with unknown vehicle, sister-in-law injured

Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से देवर की मौत, भाभी घायल

Mon, 31 Jul 2023 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law killed in collision with unknown vehicle, sister-in-law injured

विज्ञापन
सवायजपुर। थाना क्षेत्र के मझकरिया गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार देवर की मौत हो गई। जबकि भाभी घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद भाभी की छुट्टी कर दी गई और वह घर चली गईं।
फर्रुखाबाद जनपद थाना राजेपुर के सेरखौर निवासी जगदीश (46) खेती-किसानी का काम करता था। उसका ननिहाल लोनार थाना क्षेत्र के नसेउली गांव में है। शनिवार को मामा की मौत हो गई। जिसकी सूचना पर जगदीश बाइक से अपने साथ भाभी गुड्डी (47) को लेकर ननिहाल आया था। शव का अंतिम संस्कार कराने के बाद शनिवार देर रात वापस बाइक से देवर-भाभी अपने घर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में सवायजपुर थाना क्षेत्र के मझकरिया गांव के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार देवर-भाभी घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को सवायजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गुड्डी को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जगदीश की शादी हो गई है। हेलमेट लगाए हुए था। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed