{"_id":"58a5ec4b4f1c1bd357d84ac3","slug":"brother-in-law-in-a-romantic-affair-with-the-train-died-slip","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम-प्रसंग में देवर-भाभी ने ट्रेन से कटकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम-प्रसंग में देवर-भाभी ने ट्रेन से कटकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। कोतवाली के ग्राम धर्मापुर के देवर भाभी ने सामाजिक तानो से तंग आकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कोतवाली के गांव धर्मापुर निवासी कुलदीप (20) का भाभी शिल्पी (25) के साथ पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर परिवार में कलह थी। पारिवारिक कलह और सामाजिक तानों से क्षुब्ध होकर महिला का पति विनोद उर्फ मुनीम एक साल पहले गांव छोड़कर दिल्ली में नौकरी करने चला गया।
विज्ञापन
पति के घर छोड़कर जाने के बाद महिला पर परिवार वालों का दबाव बढ़ गया और आसपास के लोगों में भी इस बात की चर्चा आम हो गई। परिवार वाले कुलदीप की शादी कराने का जोर दे रहे थे। उसकी मां ने एक जगह रिश्ता भी तय कर दिया था।
विज्ञापन
इससे परेशान दोनों देवर, भाभी ने बुधवार की देर शाम नगरिया गांव के पास ट्रेन के आगे आकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह दोनों के ट्रेन से कट जाने की खबर गेटमैन कुलदीप ने कोतवाली पुलिस को दी।
गेटमैन ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस के आगे आकर दोनों ने जान दी है। दरोगा भगवान शरण पांडे ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है।