फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Brother- in-law from the current seemingly scorched

करंट लगने से देवर-भाभी झुलसे

Tue, 22 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Tue, 22 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Brother- in-law from the current seemingly scorched

सुरसा थाना क्षेत्र में खेत में लटक रहे बिजली के तार

विज्ञापन
की चपेट में आकर देवर-भाभी झुलस गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर उनको लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने लखनऊ-हरदोई मार्ग जाम कर दिया। इससे कई वाहन जाम में फंसे रहे।

एएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सिधुआमऊ निवासी परमाई (45) पुत्र साधु और उनकी भाभी राम कुमारी (45) पत्नी राम प्रकाश मंगलवार की सुबह खेत पर काम करने जा रहे थे। गांव के बाहर खेत से निकली बिजली लाइन का एक तार टूट कर लटक रहा था।

वह लोग वहां से गुजरे तो राम कुमारी उसकी चपेट में आकर चिपक गई। इस पर परमाई उसे बचाने गए, तो वह भी उसकी चपेट में आ गए। दोनों को अन्य लोगों ने देखा तो किसी तरह उनको बचाया। घटना से आक्रोशित होने पर ग्रामीण सड़क पर उतर आए और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे और हरदोई-लखनऊ मार्ग को जाम कर दिया।

सड़क जाम की जानकारी होने पर एसओ सुरसा श्याम बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा आसपास के थानों की भी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना था कि करीब तीन माह से यह तार लटक रहे हैं। इसके संबंध में कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई, पर इसे ठीक नहीं किया गया।

इससे पूर्व भी कई ग्रामीण इसकी चपेट में आ चुके। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी बीसी दुबे ने एसओ के माध्यम से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और बिजली अधिकारियों से वार्ता कर उनको आर्थिक सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। जिस पर करीब दो घंटे बाद जाम खुला।

घायलों को पुलिस जिला अस्पताल लाई। जहां पर हालत गंभीर होने पर दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। एएसपी बीसी दुबे जिला अस्पताल पहुंचे और दोनों को लखनऊ भिजवाने की व्यवस्था कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed