फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Brother-in-law dies in bike collision, brother-in-law survives

Hardoi News: बाइकों की टक्कर में जीजा की मौत, साला बचा

Wed, 20 Nov 2024 10:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law dies in bike collision, brother-in-law survives
हरदोई। साले के साथ बाइक से जा रहे युवक की बाइक को विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जीजा को सीएचसी कोथावां ले जाया गया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना में साला बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के गहिरा निवासी राम किशोर (32) मजदूरी करता था। मंगलवार देर शाम अतरौली थाना क्षेत्र के हर्रैया निवासी अपने साले सुनील के साथ बाइक से लखनऊ से गांव जा रहा था। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के जनिगांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से रामकिशोर की बाइक टकरा गई। घटना में राम किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से राम किशोर को सीएचसी कोथावां भेजा। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी प्रशासन की सूचना पर बेनीगंज कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में पत्नी अनीता और दो पुत्र हैं। बेनीगंज कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान मेें है। तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed