फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Brother-in-law dies in accident while on his way to attend his wife's brother's wedding

Hardoi News: साले की शादी में शामिल होने जा रहे जीजा की हादसे में मौत

Mon, 29 Jun 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law dies in accident while on his way to attend his wife's brother's wedding
- शाहजहांपुर रोड पर ट्रैक्टर ट्राॅली ने बाइक सवार को मारी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज थाना क्षेत्र में साले की शादी में जा रहे बाइक सवार जीजा को रविवार शाम ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत होने पर परिजन शव लेकर हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
पाली थाना क्षेत्र के रामपुर टिकुरा निवासी दीपक (25) जयपुर में सिलाई का काम करते थे। उनकी ससुरल शाहजहांपुर जनपद के कांठ थाना क्षेत्र के सरथौली गांव में है। दीपक के साले मनोज की शादी रविवार को थी। शादी में शामिल होने के लिए वह बीते शनिवार को ही जयपुर से गांव आए थे। रविवार दोपहर बाइक से वह ससुराल जा रहे थे। पत्नी राजमाला और छह माह का पुत्र पहले से ही ससुराल में था। अल्हागंज-शाहजहांपुर मार्ग पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दीपक सिर के बल सड़क पर गिर गए। हेलमेट न लगाए होने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे परिजन उन्हें शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर लखनऊ जा रहे लेकिन, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव लेकर हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि दुर्घटना शाहजहांपुर जनपद में हुई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सादगी के साथ हुई शादी
साले की शादी से एन पहले जीजा की दुर्घटना में मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। अचानक हुई घटना से ससुरलीजन भी सकते में आ गए। ऐसे में शादी की रस्में सादगी के साथ पूरी कर आनन फानन ही बरात विदा कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed