फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Brother-in-law and brother-in-law riding a bike collided with a pile of mud on the highway, brother-in-law died.

Hardoi News: हाईवे पर लगे मिट्टी के ढेर से टकराए बाइक सवार जीजा-साले, साले की मौत

Sat, 08 Nov 2025 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and brother-in-law riding a bike collided with a pile of mud on the highway, brother-in-law died.
फोटो-15-यहीं लगा था मिट्टी का ढेर, जिसे दुर्घटना के बाद हटवाया गया। संवाद
बेहटा गोकुल। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पर लगे मिट्टी के ढेर से बाइक सवार साले बहनोई टकरा गए। घटना में गंभीर रूप से घायल साले को सीएचसी टोडरपुर में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के पंडितपुरवा निवासी मुजीब (35) मकानों में पीओपी का काम करते थे। चचेरे भाई इरफान के मुताबिक, शुक्रवार रात ककरघटा निवासी बहनोई अरशद खान (40) के साथ मुजीब हरदोई से ककरघटा बाइक से जा रहे थे। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेहटा गोकुल बाईपास के पास सड़क पर ही मिट्टी का ढेर लगा था। सामने से दूसरे वाहन की तेज रोशनी लगने से बाइक मिट्टी के ढेर से टकरा गई। मुजीब सिर के बल सड़क पर गिर गए। हेलमेट न लगाए होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। अरशद की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत में मुजीब को सीएचसी टोडरपुर ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मुजीब के परिवार में पत्नी शहनाज और पांच बच्चे हैं।
विज्ञापन



घटना के बाद रात में ही हटवाया गया मिट्टी का ढेर
लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह सर्विस लेन, बाईपास और अंडरपास बनाने का काम चल रहा है। इस कारण मिट्टी हाईवे पर ही जहां-तहां लगा दी जाती है। ऐसे ही मिट्टी के ढेर से टकराकर बाइक सवार मुजीब की मौत हो गई। इसका पता चलने पर रात में ही मौके से मिट्टी का ढेर हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed