फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Brother beaten to death

अलीगढ़ : तहेरे भाई ने डंडे से पीटकर मार डाला

Tue, 22 Mar 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Brother beaten to death
देशराज का फाइल फोटो - फोटो : ATHROLI
रविवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव जगतपुर में मामूली विवाद में एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया। सोमवार को न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अतरौली के गांव नहल के मजरा जगतपुर निवासी देशराज (32) पुत्र रामखिलाड़ी का होली पर परिवार के ही तहेरे भाई तिलक सिंह पुत्र हुकम सिंह से किसी बात पर विवाद हो गया था। उस समय गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कर दिया था। रविवार की शाम करीब 8.30 बजे देशराज खेतों में काम कर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में तिलक सिंह से उनका दोबारा विवाद हो गया। तिलक सिंह ने डंडे से देशराज की पिटाई शुरू कर दी। सिर पर डंडे से घातक वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। खबर पाकर पहुंचे परिवार वाले तत्काल ही देशराज को मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दोनों में खूब पटती थी, होली पर भी साथ खाना खाया था
परिवार और गांव वालों के अनुसार देशराज और तिलक सिंह में आपस में खूब पटती थी। दोनों अक्सर साथ रहते थे। होली पर भी दोनों ने एक साथ खाना खाया था। इसके बाद अचानक दोनों के बीच किसी बात पर तनातनी इतनी बढ़ गई जिसके चलते एक की जान चली गई। मृतक देशराज दो भाइयों में बड़े थे। उनके दो बेटे हैं। तीन साल पहले पत्नी का निधन हो गया था। उनकी मौत से परिवार वालों समेत बच्चों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूछताछ में तिलक सिंह ने बताया कि देशराज अक्सर गाली देता था। रुपयों के लेनदेन को लेकर होली के दिन दोनों में विवाद हुआ था। इसी गुस्से में मारपीट के दौरान सिर पर डंडा लगने से उसकी मौत हो गई। तिलक सिंह को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।- शिवप्रताप सिंह, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed