{"_id":"62ead32cb6ac47651c0fbec0","slug":"brother-and-sister-died-in-road-accident-athroli-news-ali2974525147","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत
विज्ञापन
पिंकी का फाइल फोटो
- फोटो : ATHROLI
कोतवाली के गांव तेवथू के निकट बुधवार सुबह आठ बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाई बहन की मौत हो गई। दोनों भाई बहन दिल्ली से अपने गांव मुबारकपुर माफी थाना ढोलना जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।
जिला कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर माफी निवासी सूरजपाल सिंह ने कुछ दिन पहले ही दिल्ली में पॉलीथिन का दाना बनाने की फैक्टरी लगाई है। उनके चार बेटे दिल्ली में रहकर काम संभालते हैं। सबसे छोटा बेटा, बेटी व पत्नी के साथ सूरजपाल सिंह गांव में ही रहते हैं। सूरजपाल की पोती का कुछ दिन पहले जन्मदिन था।
इसमें शामिल होने के लिए उनकी बेटी पिंकी (20) दिल्ली गई थी। पिंकी बीएससी कर चुकी है। बृहस्पतिवार को पिंकी का किसी कम्पटीशन का पेपर था। पिंकी अपने चौथे नंबर के भाई रवि राजपूत (24) के साथ बाइक से बुधवार सुबह अपने गांव जा रही थी। गांव तेवथू के निकट छर्रा की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई। पिंकी को गंभीर हालत में अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार दोपहर को पिंकी ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। भाई बहन की मौत पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बुधवार देर शाम दोनों का गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

रवि राजपूत का फाइल फोटो- फोटो : ATHROLI
विज्ञापन