फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Broken pole truck collision

ट्रक की टक्कर से पोल टूटा, दो उपकेंद्र ठप

Sat, 20 Dec 2014 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 20 Dec 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
Broken pole truck collision

बेकाबू ट्रक की टक्कर से गुरुवार की रात को हाईटेंशन लाइन का खंभा टूट गया। ट्रक की रफ्तार अधिक थी, जिससे खंभे से टकराने के बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हालांकि, इसमें कोई हताहत तो नहीं हुआ, पर टक्कर से विद्युत पोल और 33 केवीए लाइन के तार टूट गए, जिससे दो विद्युत उपकेंद्रों की बिजली गुल हो गई।

विज्ञापन


उपकेंद्रों से जुड़े तमाम मोहल्ले और ग्रामीण क्षेत्र में पूरी रात और शुक्रवार को आधे दिन तक बिजली नहीं आई, जिससे लोगों के कार्य प्रभावित हुए। शुक्रवार को नए खंभे लगाने और तार जोड़ने के कार्य चलता रहा। शाहजहांपुर रोड पर भी बड़े वाहनों का आतंक बना रहता है। ओवर लोड ट्रकों से बिजली के तार टूटने की दिक्कतें तो आती रहती हैं, पर गुरुवार को तो एक बेकाबू ट्रक ने हाईटेंशन लाइन के खंभे को टक्कर मार कर तोड़ दिया और पलट भी गया।
विज्ञापन


गुरुवार की रात को करीब साढ़े नौ बजे शाहजहांपुर की ओर जा रहे ट्रक ने पिहानी चुंगी के आगे कुछ दूरी पर हाईटेंशन खंभे को टक्कर मार दी। टक्कर से चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटने के बाद ड्राइवर को गंभीर चोट नहीं आई और वह फरार भी हो गया, पर टक्कर से खंभा और 33 केवीए की लाइन टूट गई। जिससे चरौली और आशा नगर उपकेंद्र की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में हुई इस घटना के कारण कोई कर्मचारी भी बनाने नहीं पहुंचा और दोनों उपकेंद्रों से जुड़े दर्जनों मोहल्ले और ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार को रात भर और शुक्रवार को दोपहर बाद तक आपूर्ति नहीं आई। शुक्रवार की सुबह जेई आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में कार्य कराया गया और नया खंभा लगाकर तार जोड़े गए, जिससे दोपहर ढाई बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed