फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bridge will be connstructed at saidpur

19 करोड़ से सैदपुर में बनेगा नया पुल, हुआ भूमि पूजन

Fri, 12 Jun 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
bridge will be connstructed at saidpur
सैदपुर के निकट पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन करतीं विधायक रजनी तिवारी। संवाद - फोटो : HARDOI
बेहटागोकुल। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सैदपुर के निकट 19 करोड़ से नए पुल का निर्माण होगा। शाहाबाद की विधायक रजनी तिवारी ने शुक्रवार को पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से निर्माण कार्य समय से पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग फोरलेन का हो चुका है। इस मार्ग पर सैदपुर के निकट पड़ने वाली नहर पर पुराना पुल जर्जर हो गया है। इस पुल से एक साथ दो वाहनों का निकलना भी मुश्किल है। गत वर्ष पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त भी हो गया था। क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी ने नए पुल के निर्माण को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन

अब पुल का निर्माण 19 करोड़ 59 लाख 37 हजार रुपये से कराया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था सेतु निगम को नामित किया गया है। स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष सात करोड़ 83 लाख 75 हजार रुपये भी अवमुक्त कर दिए गए हैं। विधायक रजनी तिवारी ने शुक्रवार को पुल के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान टोडरपुर के ब्लाक प्रमुख रामबाबू त्रिवेदी, उधरनपुर के प्रधान त्रिपुरेश मिश्रा, श्यामबाबू त्रिवेदी, असगरपुर के प्रधान संतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed