{"_id":"5e73afbd8ebc3e7690291620","slug":"breaking-closet-lock-and-stole-cash-and-jewelry-hardoi-news-knp5513450134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठरी का ताला तोड़कर नगदी व जेवर चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोठरी का ताला तोड़कर नगदी व जेवर चुराए
विज्ञापन
फोटो-35- चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी को देखती महिला। संवाद
- फोटो : HARDOI
बुधवार की रात चोरों ने मालपुर गांव निवासी किसान के घर की कोठरी का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी व बक्से में रखा जेवर व नगदी चुरा ले गए। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की।
अतरौली थाना क्षेत्र के मालपुर गांव निवासी किसान राकेश पुत्र जयकुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार की रात वह अपने परिवार के साथ अर्ध निर्मित मकान के पास सोया था।
बताया कि रात में लघुशंका के लिए आंख खुली तो देखा कि पुरानी कच्ची कोठरी में लगा ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ऊपर का हिस्सा खुला हुआ था।
विज्ञापन
पास में रखा छोटा बक्सा गायब व बड़ा बक्सा खुला पड़ा था। राकेश ने बताया कि चोर बक्से में रखी सोने की मांग बेंदी, झुमकी, मंगल सूत्र, नथुनी, पायल, हाथ फूल समेत मकान के निर्माण के लिए रखी 30 हजार की नगदी चुरा ले गए। राकेश की पत्नी गीता ने बताया कि इस सामान के साथ ही चोर आलमारी में रखा कमर बिछुआ व चांदी की पायल समेत अन्य जेवर भी चुरा ले गए।
राकेश ने बताया कि गायब हुआ बक्सा गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया है। तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।