{"_id":"a3eae9034c890749e52bb5530a060b56","slug":"break-the-lock-of-home-goods-across-two-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर को ताला तोड़ दो लाख का माल पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर को ताला तोड़ दो लाख का माल पार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 28 Dec 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़
विज्ञापन
कर चोर लाखों का माल लेकर चंपत हो गए। घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच
गया। सूचना पुलिस को दी गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी राम शक्य सिंह के घर का ताला तोड़ शनिवार को दिन दहाड़े चोर लाखों का माल लेकर चंपत हो गए। जब गृहस्वामिनी घर पहुंची तो घर के हाल देखकर रो पड़ी। जानकारी होने पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मकान मालिक राहुल दीक्षित ने बताया कि उन्होंने इंद्रा नगर में नया मकान बनवाया है, जिसमें किराएदार रहते है। मकान में राम शक्य सिंह निवास कर रहे थे। शनिवार को उनके परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। बताया कि चोर पांच हजार रुपये नगद, सोने का हार, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, बच्चे के कंगन सहित लगभग सवा दो लाख रुपये का माल ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।