{"_id":"5eb42e708ebc3e08ed246652","slug":"boy-found-dead-hardoi-news-knp5589617192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा लेने निकले युवक का शव खेत में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा लेने निकले युवक का शव खेत में पड़ा मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से साइकिल से दवा लेने के लिए निकले युवक का शव गुरुवार सुबह सड़क किनारे एक गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। सूत्रों के मुताबिक मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते बिसरा सुरक्षित किया गया है।
मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम आलमनगर के मजरा गुलाबपुरवा निवासी शिवकुमार (27) पुत्र छोटेलाल बुधवार की देर शाम आलमनगर साइकिल से दवा लेने जाने की बात कहकर निकला था।
काफी समय बीतने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
गुरुवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर सड़क किनारे स्थित गन्ने के खेत में पड़ा देखा। पास ही उसकी साइकिल भी पड़ी हुई थी। सूचना पर परिजन व मझिला पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मृतक के परिवार में पत्नी अनीता और एक पुत्र अनमोल है। थानाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पिता ने मृतक के शराब पीने का आदी होने की बात कही है।
विज्ञापन
किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।