{"_id":"617d883398d4eb24b778c0a0","slug":"boy-fell-from-tractor-and-died-hardoi-news-knp6613857185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से गिरकर कुचला बालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से गिरकर कुचला बालक, मौत
विज्ञापन
बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम जरारा में पिता के साथ ट्रैक्टर पर बैठा बालक गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई।
जरारा निवासी अमर सिंह शनिवार सुबह ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे। उनका बेटा अरमान (7) भी जिद कर ट्रैक्टर पर बैठ गया। इसी दौरान झटका लगने पर अरमान ट्रैक्टर से नीचे गिर गया।
पिता अमर सिंह जब तक कुछ समझ पाते तब तक ट्रैक्टर उसके ऊपर से निकल गया। हादसे में अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अरमान तीन बहनों में अकेला था। वह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।