फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Both of them had killed their girlfriend's son after he slapped him.

Hardoi News: प्रेमिका के बेटे को थप्पड़ मारने पर दोनों ने मिलकर की थी हत्या

Sat, 14 Feb 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Both of them had killed their girlfriend's son after he slapped him.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र के मीतों में बुधवार सुबह हुई अधेड़ की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मृतक की प्रेमिका के बेटे को थप्पड़ मारने पर दोनों ने मिलकर किसान की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल की गई ईंट भी पुलिस ने बरामद किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से दोनों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। मीतों निवासी हुकुम सिंह यादव (53) खेती करने के साथ ही पशुपालन भी करते थे। गांव के बाहर स्थित अपनी झोपड़ी में हुकुम सिंह सोते थे। इसी झोपड़ी में मवेशी भी बांधते थे। बुधवार सुबह हुकुम सिंह यादव का शव झोपड़ी में चारपाई पर पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में वजनदार वस्तु के प्रहार से सिर और माथे की हडि्डयां टूट जाने के कारण मौत होने की बात सामने आई थी। हुकुम सिंह के बेटे रंजीत की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सीओ संतोष सिंह के नेतृत्व में खुलासे के लिए टीमें गठित की थीं।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि हत्या मीतों निवासी अमन ने अपनी मां जमुना देवी के साथ मिलकर की थी। पुलिस का दावा है कि हुकुम सिंह यादव का प्रेम प्रसंग जमुना देवी से था। बीती 11 फरवरी की सुबह अमन पल्लेदारी के लिए मंडी जाने के लिए निकला था। उसके मकान से हुकुम की झोपड़ी महज 50 मीटर दूर है।
विज्ञापन

झोपड़ी से आहट मिलने पर अमन वहां गया, तो मां जमुना देवी हुकुम सिंह के साथ मौजूद थीं। अमन ने एतराज जताया तो हुकुम सिंह ने अमन को थप्पड़ मार दिया। इस पर जमुना देवी बीच में आ गई और अमन को थप्पड़ मारने का विरोध किया। इसी बीच अमन ने वहीं पड़ी ईंट उठाकर हुकुम सिंह के सिर पर कई वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अमर और जमुना शव पर रजाई डालकर चले गए। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि घटना का खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल विद्यासागर पाल, अतिरित निरीक्षक इंद्रेश यादव, उपनिरीक्षक सौरभ मलिक, रजत त्रिपाठी, मीनाक्षी राणा, दीवान मंदीप सिंह, सिपाही सुमित सागर, सचिन शाक्य और आफताब शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed