फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bolero rammed into tractor-trolley, seven people injured

ट्रैक्टर-ट्रॉली में बोलेरो घुसी, सात लोग घायल

Tue, 01 Mar 2022 10:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:13 PM IST
विज्ञापन
Bolero rammed into tractor-trolley, seven people injured
हरपालपुर। लोनार क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सहिजना गांव के पास सोमवार को रात सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बोलेरो घुस गई, जिसमें बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया,। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के पट्टी धारपुर गांव निवासी कृपाशंकर की पत्नी किरन अपने देवर सोनू के लिए हरपालपुर क्षेत्र के भुसेहरा गांव निवासी रघुनाथ की पुत्री की गोद भराई की रस्म कर परिवार के साथ बोलेरो से घर आ रहीं थी।
विज्ञापन

सोमवार की रात 10 बजे लोनार क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सहिजना गांव के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में बोलेरो जा घुसी, जिसमें किरन, ससुर जवाहर, ननद निधि, ननद रेखा निवासी चाचूपुर थाना राजेपुर फर्रुखाबाद, ननद संगीता निवासी ततियारी थाना अल्लाहगंज शाहजहांपुर, बहनोई नेतराम निवासी कटकिया थाना जलालाबाद शाहजहांपुर, मौसेरी सास बृजरानी निवासी चाचूपुर थाना राजेपुर फर्रुखाबाद घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस पर घायलों को सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया, जहां से सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो में आठ लोग सवार थे, जिनमें सात लोग घायल हुए हैं। चालक फरार बताया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed