{"_id":"6515c15c9bc155bd4a08ea0e","slug":"body-of-student-sent-for-post-mortem-co-investigated-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-4294-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पोस्टमार्टम के लिए भेजा छात्रा का शव, सीओ ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पोस्टमार्टम के लिए भेजा छात्रा का शव, सीओ ने की जांच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव में बुधवार को फंदा लगाकर खुदकुशी करने वाली छात्रा के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया गया। घटना को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर सीओ संडीला ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी की। फोरेंसिक टीम ने भी आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
बहेरिया निवासी प्रतिज्ञा पांडेय (15) अतरौली के एक स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी। पिछले कुछ दिनों से वह बीमार थी। बुधवार को उसके पिता अजय पांडेय दवा लेने के लिए लखनऊ गए थे। प्रतिज्ञा घर पर अकेली थी तभी उसने रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। अजय पांडेय का पत्नी से विवाद चलता है। इसकी वजह से पत्नी पिछले चार साल से अपने भाइयों के साथ अलीगढ़ में रह रही है।
घटना को लेकर विजय ने बताया कि बेटा 20 दिन से आंध्रप्रदेश में है। उसकी याद आने से प्रतिज्ञा परेशान थी। पुलिस ने गुरुवार की सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ संडीला वंदना शर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
इनसेट
किया बरगलाने का प्रयास
घटना को लेकर अजय पांडेय ने न सिर्फ पुलिस को बल्कि मीडिया को भी बरगलाने का प्रयास किया। नाम पूछे जाने पर अजय ने अपने नाम की जगह अपने भाई का नाम विजय बता दिया था, जबकि पत्नी के बारे में पूछने पर उसकी मौत हो जाने की जानकारी दी थी। यही वजह रही कि सीओ भी मौके पर गईं और घटना के बारे में पड़ताल की।