{"_id":"6ab561749b14f23eba03741e","slug":"body-of-missing-youth-found-in-sai-river-on-the-fifth-day-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-157268-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लापता युवक का पांचवें दिन सई नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लापता युवक का पांचवें दिन सई नदी में मिला शव
विज्ञापन
फोटो-23-अजय। फाइल फोटो
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर निवासी युवक का शव बृहस्पतिवार को सई नदी से बरामद हो गया। वह रविवार रात से लापता था। गांव के पास से निकली सई नदी के किनारे उसका मोबाइल और चप्पल रखी मिलने पर नदी में कूदकर खुदकुशी किए जाने की आशंका में एसडीआरएफ की टीम तलाशी अभियान चला रही थी। घटना को लेकर परिजन ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
जाहिदपुर निवासी अजय (23) चेन्नई में मजदूरी करता था। बीते 18 सितंबर को वह चेन्नई से गांव आया था। 20 सितंबर की रात लगभग 8:30 बजे वह बिना कुछ बताए घर से चला गया था। वापस न आने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस दौरान सई नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में अजय नजर आया था। इस पर सई नदी के पास तलाश की गई तो वहां अजय का मोबाइल और चप्पल रखी मिली। इसके बाद नदी में डूब जाने की आशंका में पुलिस गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से तलाशी अभियान चलवा रही थी।
बृहस्पतिवार दोपहर बाद ढाई बजे घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर एसडीआरएफ की टीम ने अजय का शव सई नदी से बरामद कर लिया। परिवार में माता-पिता, दो भाई और दो बहनें हैं। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।