{"_id":"69024d21f373f7ca890bc102","slug":"body-of-missing-teenager-found-floating-in-pond-after-argument-with-mother-hardoi-news-c-213-1-hra1006-139512-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मां से कहासुनी के बाद लापता किशोरी का तालाब में उतराता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मां से कहासुनी के बाद लापता किशोरी का तालाब में उतराता मिला शव
विज्ञापन
शाहाबाद। बीते सोमवार की शाम घर से बिना कुछ बताए निकली किशोरी का शव बुधवार को तालाब में उतराता मिला। घटना मझिला थाना क्षेत्र के सहिजना गांव की है। परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पिता के मुताबिक खाना बनाने के लिए कहने पर किशोरी की कहासुनी मां के साथ हुई थी।
सहिजना निवासी तेजपाल खेती करते हैं। उनकी पुत्री संध्या (15) मां के साथ घरेलू कामों में हाथ बंटाती थीं। तेजपाल के मुताबिक, 27 अक्तूबर की देर शाम उनकी पत्नी ने संध्या से खाना बनाने के लिए कहा। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर संध्या रात आठ बजे घर से कहीं चली गईं। फिर वह वापस नहीं आईं।
आसपास और रिश्तेदारी में काफी तलाशा गया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह नौ बजे गांव से पश्चिम दिशा की ओर से कुछ दूरी पर तालाब में ग्रामीणों को एक शव उतराता मिला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। तेजपाल ने शव की पहचान अपनी पुत्री के रूप में की। मृतका चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।