फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Body of missing high school student found hanging in the garden

लापता हाईस्कूल छात्र का शव बाग में फंदे पर लटका मिला

Thu, 17 Dec 2020 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Body of missing high school student found hanging in the garden
मल्लावां। बुधवार की दोपहर घर से निकले किशोर का शव मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के बाग में फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। है। मृतक के भाई ने रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्नाव के थाना बेहटा मुजावर के अशायस गांव निवासी सत्यम यादव (16) पुत्र शशिकांत मल्लावां के मोहल्ला बादाटोला निवासी फूफा अशोक यादव के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के मुताबिक बुधवार की दोपहर सत्यम घर से निकल गया था। जब वह नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने कस्बे के बाहर रेलवे स्टेशन के पास खेत में पेड़ पर फंदे से लटका उसका शव देखा। उन्होंने घटना की जानकारी रेलकर्मियों, पुलिस व परिजनों को दी।
विज्ञापन

फूफा व अन्य परिजनों ने बताया कि सत्यम मल्लावां पब्लिक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। बुधवार को तबीयत खराब होने की बात कहकर विद्यालय नहीं गया था। परिजनों ने दवा खाकर आराम को कहा था। इसके बाद वह घर से निकल गया। सत्यम के दो भाई व एक बहन और है। उन्नाव निवासी परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई योगेंद्र ने बताया कि गांव मेें उसकी कुछ लोगों से रंजिश है। पिता को हत्या के मामले में फंसा कर जेल भेज दिया गया। वही लोग सत्यम की रेकी कर रहे थे और तीन दिन पहले मल्लावां में भी देखे गए थे। उसने उन पर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed