फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Body of married woman found hanging from noose

Hardoi News: विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

Wed, 05 Aug 2026 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging from noose
फोटो- 21- मेडिकल कॉलेज में मौजूद मृतका राधा के परिजन। संवाद
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के सुमई में मंगलवार को विवाहिता का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए यहां उसकी मौत हो गई। जानकारी पाकर मोर्चरी पहुंचे मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम हाउस पर भी बुधवार को मायके और ससुराल पक्ष के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा।
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के ग्राम मूड़ा खालसा निवासी रामनिवास ने अपनी बेटी राधा (22) का विवाह 21 अप्रैल 2025 को हरियावां थाना क्षेत्र के बसोहा सुमई निवासी नीरज से किया था। नीरज पेशे से बढ़ई है और पिछले कुछ महीनों से हरियाणा के सोनीपत में रहकर काम कर रहा था। मृतका के पिता रामनिवास का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही नीरज शराब पीकर राधा के साथ मारपीट करता था। वह भी सोनीपत में एक फैक्टरी में काम करते हैं, बीती जून को भी विवाद बढ़ने पर वह राधा को अपने साथ सोनीपत ले गए थे। बाद में सुलह समझौता होने पर उसे फिर से ससुराल भेज दिया था।
विज्ञापन

नीरज इस दौरान सोनीपत में ही था और सोमवार सुबह ही वापस गांव लौटा था। दावा किया कि मंगलवार दोपहर पति-पत्नी के बीच फिर कहासुनी हुई। इसके कुछ देर बाद राधा का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजन उसे नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव का बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन से शिकायत मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो- 21- मेडिकल कॉलेज में मौजूद मृतका राधा के परिजन। संवाद

फोटो- 21- मेडिकल कॉलेज में मौजूद मृतका राधा के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed