{"_id":"6aeb7422a4941b75a00df55a","slug":"body-of-a-young-man-found-near-the-flyover-hardoi-news-c-213-1-hra1004-159607-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फ्लाईओवर के पास पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फ्लाईओवर के पास पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन
फोटो- 29- रंजीत सिंह। फाइल फोटो
- परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, प्राथमिक जांच में हादसे की बात कह रही पुलिस
= लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के बलोखर निवासी युवक लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर ककवाही के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के निकट बेहोश पड़ा मिला। पास ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है।
बलोखर निवासी अनंत सिंह पूर्व सैनिक हैं। उनका बड़ा बेटा रंजीत सिंह (28) खेती करता था। मंगलवार सुबह दस बजे रंजीत बाइक से हरदोई जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद शाम लगभग 6:30 बजे कुछ ग्रामीणों ने रंजीत को ककवाही फ्लाईओवर के पास बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने रंजीत को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पिता अनंत सिंह ने बेटे के सिर के पीछे की तरफ चोट के निशान मिलने के कारण हत्या किए जाने की आशंका जताई है। कोतवाल समर बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्राथमिक जांच में हादसा ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर कुछ संदिग्ध मिलेगा तो उस आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
उजड़ गई नई जिंदगी की खुशियां
रंजीत की शादी बीती 24 फरवरी को कछौना कोतवाली क्षेत्र के तुषौरा निवासी शीलू सिंह से हुई थी। शीलू इन दिनों गर्भवती है। नए मेहमान के आने की आहट से पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। मंगलवार देर शाम हुए हादसे की जानकारी पर पूरा परिवार बदहवास हो गया। मृतक का छोटा भाई अमन सेना में है और उसकी तैनाती इन दिनों रुड़की में है। पिता अनंत और मां मुन्नी देवी के साथ ही शीलू को संभालना भी मुश्किल हो गया।