फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bodies of two girls who drowned in a pond found after 24 hours

Hardoi News: 24 घंटे बाद मिले तालाब में डूबीं दो बालिकाओं के शव

Sat, 21 Feb 2026 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bodies of two girls who drowned in a pond found after 24 hours
फोटो-20-बिलखतीं आरुषी की मां व अन्य महिलाएं। संवाद
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के रामापुर में शुक्रवार को सिंघाड़ा निकालने गईं दो बालिकाओं के शव तालाब से 24 घंटे बाद खोज निकाले गए हैं। दोनों के शव देखकर परिजन बदहवास हो गए। शुक्रवार को तीन सहेलियां तालाब में गई थीं। इसमें एक को युवकों ने बाहर निकाल लिया था। बाकी दोनों बालिकाओं के शव शनिवार सुबह खोजे गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के देहलिया गांव के मजरा रामापुर निवासी कमलेश खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री आरुषि (14) कक्षा आठ की छात्रा थी। गांव निवासी गंगा सागर की पुत्री प्रियंका (12) आरुषि की सहेली थी। प्रियंका कक्षा पांच की छात्रा थी। गांव निवासी राजेश की पुत्री लक्ष्मी की ससुराल देहात कोतवाली क्षेत्र के चितराई गांव में है। इन दिनों लक्ष्मी और लक्ष्मी की पुत्री जाह्नवी (10) रामापुर में ही हैं। गांव की पूरब दिशा में एक बड़ा तालाब है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 11:45 बजे जाह्नवी तालाब से सिंघाड़े निकालने गई थी। उसके साथ उसकी सहेली आरुषि और प्रियंका भी थीं। सिंघाड़े निकालते समय तीनों गहरे पानी में चले गए, तीनों डूबने लगे तो शोर मचाया। इस पर आसपास के युवक मौके पर आ गए। युवक तालाब में घुसे। युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद जान्हवी को बाहर निकाल लिया लेकिन इस दौरान प्रियंका और आरुषि आंखों से ओझल हो गईं। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर एएसपी एमपी सिंह पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय गोताखोर और सीतापुर की पीएसी यूनिट ने खोज की लेकिन रात तक बालिकाओं का सुराग नहीं लग पाया था। फिर बरेली से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। शुक्रवार सुबह टीम ने खोज शुरु की। तीन घंटे की मशक्कत के बाद 11:50 बजे टीम ने पहले प्रियंका का शव फिर कुछ देर बाद आरुषि का शव खोज निकाला। दोनों सहेलियों के शव देखकर जाह्नवी बिलख पड़ी। प्रियंका की मां पुष्पा देवी और आरुषि की मां कमलेशा देवी शव देखकर बदहवास हो गईं। ग्रामीण गमजदा परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरवाया गया है।

फोटो-20-बिलखतीं आरुषी की मां व अन्य महिलाएं। संवाद

फोटो-20-बिलखतीं आरुषी की मां व अन्य महिलाएं। संवाद

फोटो-20-बिलखतीं आरुषी की मां व अन्य महिलाएं। संवाद

फोटो-20-बिलखतीं आरुषी की मां व अन्य महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed