{"_id":"5f34224b8ebc3e3cd6013a4c","slug":"bodies-of-a-teenager-were-removed-in-hardoi-hardoi-news-knp5765429190","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का दफन शव निकलवाया, फांसी लगाने से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी का दफन शव निकलवाया, फांसी लगाने से हुई थी मौत
विज्ञापन
हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव को सई नदी के किनारे दफना दिया। कुछ ग्रामीणों ने किशोरी की हत्या की आशंका जता सूचना पुलिस को दे दी। इस पर पुलिस ने मंगलवार रात शव निकलवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है।
हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (15) की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। किशोरी के परिजनों ने शाम लगभग छह बजे गांव के पास से निकली सई नदी के किनारे शव दफना दिया था। इसके कुछ देर बाद किशोरी के लापता होने और फिर संदिग्ध हालात में मौत होने की चर्चा हुई, तो ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी।
मंगलवार रात हरियावां थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ सई नदी के किनारे पहुंचे और शव को निकलवाया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें फांसी लगाने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।