फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bodies of a teenage boy and girl found hanging from a mango tree with a rope noose.

Hardoi News: आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकते मिले किशोर और किशोरी के शव

Fri, 25 Sep 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bodies of a teenage boy and girl found hanging from a mango tree with a rope noose.
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को किशोरी को उसके प्रेमी के साथ मां ने देख लिया था। प्रेमी के घर उलाहना देने गई महिला की परिजन से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

देर रात मां ने प्रेमी और उसके पिता समेत चार लोगों पर किशोरी को ले जाने की प्राथमिकी दर्ज करा दी। शुक्रवार सुबह गांव के पश्चिम स्थित एक बाग में किशोर और किशाेरी के शव आम के पेड़ पर नायलॉन की रस्सी के फंदे से लटके मिले। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने मौके पर जांच की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (14) गांव स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। ग्रामीणों के मुताबिक किशोरी की नजदीकियां गांव में ही रहने वाले दूसरी बिरादरी के किशोर (16) से थीं। किशोर आठवीं की पढ़ाई पूरी कर परिजन का सहयोग करता था। बृहस्पतिवार को किशोरी की मां ने दोनों को गांव के बाहर एक बाग में बैठकर बातें करते देखा था। इसके बाद किशोरी वापस घर नहीं पहुंची तो उसकी मां किशोर के घर उलाहना देने गई। यहां दोनों के परिजन के बीच नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात लगभग 10:30 बजे किशोरी की मां ने किशोर, उसके माता-पिता और चाचा के खिलाफ बृहस्पतिवार सुबह सात बजे किशोरी को बहलाकर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि शुक्रवार सुबह गांव के पास ही नटन बाग में आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से दोनों के शव लटके मिले। इसका पता चलने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर दोनों के परिजन और पुलिस भी पहुंच गई।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि प्रेम प्रसंग में दोनों ने खुदकुशी की है। किशोर का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिया है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। हालांकि दोनों के परिजन ने घटना के बाद से कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed