फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Boat capsized in Gomti, one child died, two survived

Hardoi News: गोमती में डूबी नाव, एक बच्चे की मौत, दो बचे

Sun, 29 Jan 2023 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Boat capsized in Gomti, one child died, two survived
फोटो-34-मृतक अंश की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
पिहानी। रविवार शाम गोमती नदी में नाव पलटने से नौ वर्षीय बच्चे की डूब कर मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों मेें चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रहीमपुर निवासी मनसुख कहार का खेत गोमती नदी किनारे है। उनकी सिंघाड़ा निकालने वाली नाव नदी किनारे रखी हुई थी। रविवार शाम करीब पांच बजे उनका पुत्र अंश (9) गांव के दो अन्य बच्चे शिवा (12) और शिवांश (11) के साथ गोमती किनारे गया। तीनों बच्चे नाव को गोमती में डालकर चलाने लगे। इस बीच नाव पलट गई।
उनकी चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे मनसुख व अन्य लोगों मौके पर पहुंचे और बच्चों को बचाने का प्रयास किया। इसमें शिव और शिवांश तो बच गए, जबकि अंश का पता नहीं चला। कुछ देर के बाद उसका शव गोमती में ही उतराता हुआ मिल गया।
विज्ञापन

अंश चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह अपने ननिहाल ग्राम अठौआ अहिरोरी में रह कर पढ़ाई कर रहा था। 10 दिन पहले ही वह माता-पिता से मिलने के लिए घर आया था और अब ननिहाल जाने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed