फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Board exam papers imprisoned in tight security

परीक्षा केंद्रों में कैद हो गए हाईस्कूल व इंटर के प्रश्नपत्र

Tue, 22 Mar 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Board exam papers imprisoned in tight security
हरदोई। जिले के सभी 135 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र दोहरी सुरक्षा में कैद कर दिए गए हैं। अब प्रश्नपत्रों की अलमारी 24 मार्च को परीक्षा के दिन ही खुलेगी। डबल लॉक की एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक के हाथ में, जबकि दूसरी अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी।
विज्ञापन

दोनों चाबियों के बिना प्रश्नपत्रों को निकाला नहीं जा सकेगा। प्रश्नपत्रों की सुपुर्दगी के साथ प्रशासन ने अपनी तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। अगले दो दिन इन तैयारियों की समीक्षा और सुधार पर प्रशासनिक अधिकारी काम करेंगे। जिले में इस बार यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के 49,844 और इंटरमीडिएट के 40,318 परीक्षार्थी 135 केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होने हैं। 24 मार्च से इनकी परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। एक तरफ परीक्षार्थी अपने सिलेबस की तैयारी को अंतिम रूप दे रहे, दूसरी प्रशासन भी परीक्षा के लिए व्यवस्था व सुरक्षा के मानकों को लगभग पूरा कर चुका है। सोमवार को जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों को सुरक्षित कर दिया गया।
विज्ञापन

इससे पहले परीक्षा कक्षों में प्रकाश, जल व अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कराई जा चुकी हैं। सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे व वॉयस रिकार्डर भी दुरुस्त कराए जा चुके हैं। अब प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों की समीक्षा में शेष बचे दो दिन का समय देंगे। इस दौरान यदि कहीं सुधार की आवश्यकता महसूस होती है, तो उसे ठीक किया जाएगा। डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि नकलविहीन सुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए जो कुछ भी किया जा सकता था, सब किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। परीक्षाएं सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सचल दल की निगरानी में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को वितरित किए गए प्रवेश पत्र
जिले के सभी माध्यमिक स्कूलों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों को प्रवेशपत्रों का वितरण किया गया। ज्यादातर परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्रों का वितरण हो गया है और जो परीक्षार्थी किन्हीं कारणों से प्रवेशपत्र प्राप्त नहीं कर सके, वह परीक्षा की तारीख से पहले अपने विद्यालयों से प्रवेशपत्र प्राप्त कर सकते हैं। मंगलवार व बुधवार को भी विद्यालयों के कार्यालयों से प्रवेशपत्रों का वितरण किया जाएगा।

सील बंद रहेंगी डबल लॉक की दूसरी चाबी
प्रश्नपत्रों के डबल लॉक की डुप्लीकेट चाबियां भी विद्यालय में रहेंगी। इन चाबियों को सील बंद रखा जाएगा। विशेष परिस्थितियों में ही इन चाबियों का प्रयोग किया जा सकेगा। डुप्लीकेट चाबियों के इस्तेमाल के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट की अनुमति अनिवार्य होगी। यदि केंद्र व्यवस्थापक व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक किन्हीं परिस्थितिवश केंद्र न पहुंच सकें, तो उस स्थिति के लिए डुप्लीकेट चाबी की व्यवस्था दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed