फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   board exam

तीन नहीं तो दो हजार ही दो, वरना फेल कर देंगे..

Sat, 02 May 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
board exam
हरदोई। बोर्ड परीक्षा में पास कराने के नाम पर ठगी करने का गिरोह लगातार सक्रिय है। शनिवार को बावन के एक किसान के पास ऐसे ही एक ठग का तीन बार फोन आया लेकिन जागरूक किसान उनके झांसें में नहीं आया।
विज्ञापन

बावन के ग्राम चरौली निवासी राजकुमार यादव ने बताया कि उनकी बेटी ज्योति यादव आर्य कन्या इंटर कालेज में कक्षा 12 की छात्रा है। उसने इस बार बोर्ड परीक्षा दी है। बोर्ड परीक्षा में उसकेे पेपर अच्छे हुए थे। अब तो रिजल्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बोर्ड अधिकारी बताया। उसने उनका, बेटी का नाम, उसकी माता का नाम, रोलनंबर बताया।
विज्ञापन

फिर बताया कि डाटा लोड करने जा रहे। अंग्रेजी सहित दो विषयों में उनकी बेटी फेल है। तीन हजार रूपए एकाउंट में डाल दो तो पास करा देंगे। उसने एक घंटे का समय दिया। एक घंटे बाद फिर फोन आया, तब राजकुमार ने असमर्थता जताई। जिस पर ठग ने कहा कि दो हजार ही दो लेकिन उन्होंने फोन काट दिया। उसके एक घंटे बाद तीसरी बार फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर राजकुमार ने कहा कि रुपये की व्यवस्था नहीं हो पा रही है तो उसने फेल करने की धमकी दी। पिता राजकुमार का कहना है कि उन्होंने अखबार में पढ़ा था कि इस तरह के ठगों के फोन आ रहे हैं। अत: वह झांसें में नहीं आए। संबंधित जिम्मेदारों को इस ओर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed