{"_id":"68fbc1dfd52efc0b150ce54e","slug":"blood-samples-of-six-patients-were-sent-for-testing-hardoi-news-c-213-1-hra1004-139302-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: छह मरीजों के रक्त नमूने जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: छह मरीजों के रक्त नमूने जांच के लिए भेजे
विज्ञापन
फोटो-27- सवायजपुर में लगे जांच शिविर में रक्त नमूना लेते चिकित्सक। संवाद
- कस्बे में कई दिनों से फैला बुखार, विधायक के निर्देश पर पहुंची टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सवायजपुर। कस्बे में फैले बुखार फैलने के बाद हाथ पर हाथ धरे बैठी स्वास्थ्य विभाग की टीम विधायक के जगाने पर शुक्रवार को जागी। विधायक के कहने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और खून के नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
क्षेत्र में बीते कई दिनों से बुखार से लोगों के पीड़ित होने के मामले सामने आ रहे थे। एक साथ अधिक संख्या में बीमार होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ठोस प्रयास नहीं किए गए। लोग लगातार बीमार होते जा रहे थे और मलेरिया विभाग के जिम्मेदारों ने रोजाना छिड़काव तक नहीं कराया।
बीमारों की संख्या बढ़ने पर क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के निर्देश पर शुक्रवार को टीम ने आकर जांच की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी भवनाथ पांडेय ने सवायजपुर कस्बे में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों की दो टीम भेजी।
विज्ञापन
एक टीम ने घर-घर जाकर मरीजों की जांच की। इनमें अधिकांश लोगों में बुखार मिला। दूसरी टीम में शामिल चिकित्सकों ने उनके रक्त नमूने निकाले और मौके पर जांच की गई। शिविर में 36 लोगों की जांच की गई। इनमें छह बीमारों में बुखार के अलावा जोड़ों में दर्द होने के लक्षण मिलने पर उनके रक्त नमूनों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
साथ ही नालियों में छिड़काव के साथ लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। टीम में डॉ. राजेश कुमार, डॉ. प्रदीप गौतम, डॉ. सीवी सिंह सहित सीएचसी अधीक्षक डॉ. पराग कुमार और डॉ. सर्वेश कुमार मौजूद रहे।