{"_id":"659c35df1f3c9c11890f533c","slug":"block-public-health-unit-will-be-ready-with-rs-48-lakh-hardoi-news-c-213-1-hra1001-9052-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 48 लाख से तैयार होगी ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 48 लाख से तैयार होगी ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट
Mon, 08 Jan 2024 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
सवायजपुर। सब कुछ ठीक-ठाक रहा और ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) की समय से स्थापना हो गई तो, क्षेत्र के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा, सहूलियत मिलने लगेगी। यूनिट की स्थापना के बाद यहां पर जरूरत मंदों को जांच की सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हो सकेंगी।
सीएचसी सवायजपुर पर बीपीएचयू की स्थापना के लिए काम शुरु किया गया है। 48 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण की जिम्मेदारी उप्र राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ को सौंपी गई है। सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार ने बताया कि 15वें वित्त आयोग व प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जांच और उपचार की सुविधाएं बढ़ाने का काम किया जा रहा है। सभी सीएचसी में बीपीएचयू की स्थापना होनी है। फर्नीचर पर 5.96 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सोमवार को संस्था के कर्मचारियों ने अधीक्षक डॉ. पराग कुमार की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश की।
-- -- -- -
ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में प्रयोगशाला का निर्माण होगा। जिसमें जांच, इलाज, टीकाकरण के साथ नियमित चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रम होंगे। कंप्यूटर कक्ष, दो हाल बनवाए जाएंगे। अधीक्षक ने बताया कि अभी सीएचसी स्तर पर ब्लड की कई जरूरी जांचे नहीं हो पा रही हैं। थायराइड की जांच की भी सुविधा मिलेगी।