फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BKU for the demands of the procession , demonstration

मांगों के लिए भाकियू का जुलूस, प्रदर्शन

Sat, 13 Jun 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 13 Jun 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
BKU for the demands of the procession , demonstration

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू पदाधिकारियों ने

विज्ञापन
शुक्रवार को तहसील पर प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड चौराहे तक नारेबाजी कर जुलूस निकाला और दस सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम प्रेमप्रकाश तिवारी को दिया, जिसमें किसानों को तत्काल मुआवजा देने की मांग उठाई गई।

भाकियू के जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मुआवजा संबंधी चेकों का वितरण शीघ्र कराने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि किसानों को गुमराह किया जा रहा है। कहा कि शासन से मांग करने के बावजूद भी तालाबों में पानी नहीं भरवाया गया।

अवैध रूप से तालाबों पर दबंगों के कब्जों को हटवाकर तालाबों में पानी भरवाया जाए। आरोप लगाया कि सफाई कर्मी भी गांवों में कार्य करने नहीं आते। आरोप लगाया कि पुसेड़ा के कोटेदार द्वारा मिट्टी का तेल 20 रुपये लीटर और गेहूं, चावल निर्धारित मात्रा से कम दिया जा रहा है।

मांग की कि हरदोई से बिलग्राम तथा कटरा बिल्हौर हाईवे के दोनों तरफ कच्ची मिट्टी की पटरी बनवाई जाए, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इसके अलावा चौराहे से बाजार तक के अतिक्रमण को हटवाया जाए। जीजीआईसी का निर्माण कार्य बहुत खराब चल रहा है, जिसमें घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।

इस मामले की जांच कराकर सही सामग्री इस्तेमाल करने की मांग की गई। आरोप लगाया कि बेहटा बुजुर्ग लोहिया समग्र गांव में चयनित होने के बावजूद शौचालयों का निर्माण घटिया ईंटाें और बालू से कराया जा रहा है, इसका निरीक्षण करते हुए उचित कार्रवाई की जाए।

इस मौके पर हरी बाबू द्विवेदी, सुरेश चंद्र अवस्थी, शिवरतन द्विवेदी, शिवकुमार बाजपेई, सोबरन लाल, शिवप्रसाद, राधेश्याम, राजेंद्र प्रसाद, अनंग पाल, रावेंद्र, वेदपाल, ओमनाथ, राजाराम समले आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed