फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BKU by angry demonstration in Kalktret

गुस्साई भाकियू ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 11 Aug 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Tue, 11 Aug 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
BKU by angry demonstration in Kalktret

समाजवादी पेंशन को शीघ्र ही लाभार्थियों के खाते में

विज्ञापन
भेजे जाने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट परिसर में हो रहा धरना और प्रदर्शन पांचवें दिन सोमवार को भी जारी रहा।

इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह यादव ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि शासन एक तरफ गरीबों को लाभ देने का कसीदा पढ़ती है, तो दूसरी तरफ जिला स्तर पर हर योजना का लाभ सक्षम लोगों को ही दिया जाता है और पात्रों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।

कहा कि समाजवादी पेंशन में भी या तो अपात्रों का चयन किया गया और यदि हुआ भी है तो अधिकांश पात्रों को पेंशन की राशि खातों में नहीं भेजी गई, जिसको शीघ्र भिजवाया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में ओलावृष्टि से गेहूं की सारी फसलें चौपट हो गई थीं। जिले में 1101 ग्राम पंचायतों में अभी लगभग 600 ग्राम पंचायतों का भुगतान नहीं किया गया शीघ्र भुगतान कराया जाए।

आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत मरई में जो आवासों का आवंटन किया गया था, वह सारे अधूरे पड़े हैं। जिनका भुगतान नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसलिए लाभार्थी ग्राम प्रधान की बेगार करने को मजबूर हैं। उन्होंने शीघ्र ही लाभार्थियों के खाते में आवासों की किश्त का भुगतान कराए जाने की बात कही।

इस मौके पर भाकियू भानू गुट के जिला महासचिव बलवीर राजवंशी ने मरई गांव में ही ग्राम प्रधान द्वारा कब्जा की जा रही भूमि नंबर 1092 से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की है। उन्होंने किसानों को 18 घंटे की बिजली आपूर्ति करने की मांग की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन के धरना प्रदर्शन को पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन कोई आश्वासन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर काफी संख्या में किसान मौजूद थेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed