फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJPUVAA by performance

भाजयुमो ने किया प्रदर्शन

Fri, 11 Sep 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Fri, 11 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
BJPUVAA by performance

जिले में ध्वस्त हो रही कानून व्यवस्था एवं बदहाल

विज्ञापन
विद्युत व्यवस्था को लेकर भाजयुमो द्वारा शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस मौके पर गवर्नर को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मांगों पर अमल कर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में मौजूद सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि जिले में पूरी तरह से जंगलराज कायम है। हत्याओं और दुराचार की घटनाओं की बाढ़ आई हुई है। राहजनी, छिनैती, चेन स्नैचिंग, बाइक लिफ्टिंग, चोरी और गरीबोें की जमीनों पर कब्जे की घटनाएं संस्थागत व्यापार बन चुके हैं। यदि जल्द कुछ न हुआ तो जिले की स्थितियां बद से बदतर हो जाएगी।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो आशुतोष राय ने कहा कि शहर, कसबों और गांवों में बिजली सप्लाई बदहाल है। नियत शेड्यूल के अनुसार सप्लाई मिलना दूर, अघोषित कटौती ऊपर से की जा रही है। बिजली न मिलने से नलकूप ठप हैं और गरीब किसान खरीफ की फसलों की सिंचाई को तरस रहा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष साकेत सिंह ने कहा कि रबी की फसल पर अतिवृष्टि और ओलो की मार पहले ही पड़ने से अब खरीफ को पानी नहीं मिलने से किसान के घरों में भूखा मरने की नौबत है। यही नहीं जिले के गन्ना किसानों का भुगतान न्यायालय के निर्देशों पर भी नहीं हो पा रहा है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि मनरेगा में प्रशासनिक धांधली का क्रम जारी है। मानव रोजगार सृजन दिवस, मस्टर रोल पर फर्जी भरे जा रहे हैं। सच्चाई यह भी है कि कार्य मशीनों से लिया जाता है। पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने कहा कि जनपद की सदर तहसील के बन्नापुर गांव में राधाकृष्ण का ऐतिहासिक मंदिर अपना अस्तित्व खोता जा रहा है। इसी तरह अन्य स्थानों पर मंदिरों का हाल है।

जनपद के शाहाबाद और बिलग्राम, पिहानी जैसे स्थानों पर मकबरों का संरक्षण पुरातत्व विभाग कर सकता है तो मंदिरों का संरक्षण क्यों नहीं हो सकता। इस दौरान पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर माघवेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, अनोज मिश्रा, रामचंद्र सिंह राजपूत, आशीष सिंह, अरुण सिंह, विकास चौहान, अनुज द्विवेदी, सुजीत वर्मा, आलोक गुप्ता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed