{"_id":"5f035ce08ebc3e42ef42f03a","slug":"bjp-worker-celebrate-shyama-prasad-mukherji-jayanti-hardoi-news-knp5696910183","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपाईयों ने हर बूथ पर रोपे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपाईयों ने हर बूथ पर रोपे पौधे
विज्ञापन
शाहाबाद में नहर पटरी पर पौधरोपण करतीं विधायक रजनी तिवारी व अन्य। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई। इस मौके पर जिले के सभी पोलिंग बूथों पर गठित भाजपा की समितियों ने पौधरोपण किया और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने गुजीदेई पोलिंग बूथ पर पौधरोपण कर कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए जीवन का बलिदान किया था।
इस बार कोरोना संकट के कारण भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने डॉ. मुखर्जी की जयंती प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मनाने के निर्देश दिए थे। जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार ने उनके एक विधान एक निशान के सपने को पूरा कर दिया है। सदर सांसद जय प्रकाश ने शहर की आवास विकास कालोनी में डॉ. मुखर्जी की जयंती पर पौधरोपण किया। इस दौरान दिनेश गुप्ता, प्रदीप पाठक, प्रियम मिश्रा, अंकित पांडेय, जितेंद्र सिंह, अमित वर्मा, डॉ. इमरान अंसारी आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत परिसर में पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने भाजपा के जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ. अनुज गुप्ता की मौजूदगी में डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस दौरान मनीष चतुर्वेदी, सुधीर राजपूत, राजू मिश्रा, लालजी पलियाकोट आदि मौजूद रहे। शाहाबाद के मोहल्ला अल्हापुर इब्नेजई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर पौधरोपण भी किया। भाजपा जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत ने कदंब का पौधा रोपा। यहां शुभम त्रिपाठी, श्रीकृष्ण राजपूत, धीरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। सवायजपुर के भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने गन्ना कृषक महाविद्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर पौधरोपण किया। इस दौरान प्रदेश गन्ना संघ के निदेशक धीरेंद्र प्रताप सिंह, केपी सिंह, मदनपाल सिंह, राम प्रकाश, विजय मिश्रा आदि मौजूद रहे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने ककरा में पौधरोपण कर डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। यहां सगीर खां, महेश तिवारी, रामवीर सिंह, नाथूलाल वर्मा, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
संडीला में नगर पालिका कार्यालय के निकट स्थित भाजपा कार्यालय में नगर अध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी के नेतृत्व में डॉ. मुखर्जी की जयंती मनाई गई। यहां अमित शर्मा, महेश यज्ञसैनी, रिंकू सक्सेना, शिवम सिंह, नरेश सिंह, ऋषभ खन्ना, अमर गुप्ता आदि मौजूद रहे। जिला उपाध्यक्ष सिद्ध प्रताप मौर्य ने अपने आवास पर डॉ. मुखर्जी की जयंती मनाई। संडीला विधायक राज कुमार अग्रवाल ने इमलियाबाग स्थित महादेव मंदिर परिसर में डॉ. मुखर्जी की जयंती पर पौधे रोपे। अमर सेनानी श्री नरपति सिंह स्मारक स्थल रुईया में भी पौधे लगाए गए। यहां आरएसएस के सहविभाग कार्यवाह प्रमोद कुशवाहा, जिला प्रचारक तुलसीराम के अलावा नमामि गंगे के संयोजक अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे। शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी ने डॉ. मुखर्जी की जयंती पर शारदा नहर पटरी पर पौधरोपण किया। इस दौरान एसडीएम शाहाबाद भी मौजूद रहे।