फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP women workers took out a march to protest against the indecent remarks on the Prime Minister.

Hardoi News: प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च

Fri, 15 May 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
BJP women workers took out a march to protest against the indecent remarks on the Prime Minister.
फोटो-10- गांधी मैदान से जुलूस निकालकर प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी साथ में जि
हरदोई। समाजवादी पार्टी के सांसद की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। बापू से सपा नेताओं के लिए सद्बुद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन

भाजपा महिला कार्यकर्ता गांधी मैदान में एकत्र हुईं। वहां से सपा विरोधी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचीं। कलक्ट्रेट में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपा सांसद के इस घृणास्पद और अमर्यादित व्यवहार ने लोकतंत्र के मंदिर को कलंकित किया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता ने कहा कि स्वयं को पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक का हितैषी बताने वाले दल के नेता आज एक पिछड़े समाज से आने वाले देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता की वैश्विक स्वीकार्यता को पचा नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि जो दल विपक्ष में रहकर इस तरह की गुंडागर्दी और अमर्यादित भाषा पर उतारू है यदि वह भूलवश सत्ता में आ गए तो समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का क्या हश्र होगा। इस मौके पर अदिति कुशवाहा, जिला मंत्री नीतू चंद्रा, दीपा बिस्वास, शोभना सिंह, अनुराधा मिश्रा, चेतना शुक्ला, निधि सिंह, विनीता पांडे, अलका सिंह, मालती, सुधा, साधना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed